एम्स पटना ने देश की सबसे बड़ी स्कल बोन ट्यूमर सर्जरी कर रचा इतिहास, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पटना । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. सरोज कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी स्कल बोन ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक कर यह गौरव प्राप्त किया है।यह जटिल सर्जरी एम्स पटना में 29 वर्षीय पुरुष मरीज पर की गई जिसके सिर में 22 सेमी × 16 सेमी × 7 सेमी आकार तथा लगभग 830 ग्राम वजन का विशाल स्कल बोन ट्यूमर था।लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाणन के अनुसार यह सर्जरी 21 फरवरी 2024 को की गई थी। सर्जरी सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और शाम 4:45 बजे तक चली थी। लगभग सात घंटे 45 मिनट तक चली इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक पूरा किया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धीरेंद्र प्रसाद बने छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक

रांची। मानव अधिकार मिशन एवं छात्र क्लब पर्यावरण मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जरूरतमंद लोगों के बीच छाता एवं...

गम्हरिया में पदस्थापित मलेरिया विभाग के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मामला, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मामला Malaria department employee posted in Gamharia raped a minor जमशेदपुर :...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जुगसलाई में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी का खुलासा

जुगसलाई पुलिस ने कोलकाता से जमशेदपुर तक फैले प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आदित्यपुर में सरकारी शराब दुकान में नशेड़ियों का उत्पात, लगातार घटनाओं से दुकानदारों में दहशत

आदित्यपुर : सरायकेला जिले में शराब दुकानों में नशेड़ी बार-बार तांडव मचा रहे हैं। दुकानदार मारपीट और तोड़फोड़ के बावजूद संबंधित थाने में शिकायत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत