September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

मनोहरपुर में स्कूटी सीखने निकले दो किशोरों की दर्दनाक मौत, कलवर्ट पुल से नीचे गिरने से गई जान

मनोहरपुर में स्कूटी सीखने निकले दो किशोरों की दर्दनाक मौत, कलवर्ट पुल से नीचे गिरने से गई जान

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। स्कूटी चलाना सीखने के लिए निकले दोनों दोस्त कलवर्ट पुल पार करने के दौरान वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और पुलिया के नीचे जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी संजय लोहार के 14 वर्षीय पुत्र वतन लोहार तथा मनीपुर निवासी शिव कुमार सांडिल के 17 वर्षीय पुत्र ओम सांडिल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने एक दोस्त से स्कूटी मांगकर उसे चलाने का अभ्यास करने के लिए पास के मैदान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कलवर्ट पुल पार करते समय स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों पुलिया के नीचे जा गिरे।

दुर्घटना में दोनों के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विज्ञानी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading