August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला-खरसावां में 1 सितंबर से उल्लास साक्षरता पखवाड़ा, 3 दिन चलेगा निरक्षरों के पंजीयन का विशेष अभियान

सरायकेला-खरसावां में 1 सितंबर से उल्लास साक्षरता पखवाड़ा, 3 दिन चलेगा निरक्षरों के पंजीयन का विशेष अभियान

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में उल्लास साक्षरता पखवाड़े की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को विभिन्न प्रखंडों में विशेष बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर हुई इन बैठकों में बीआरपी, सीआरपी, विद्यालयों के प्रभारी, शिक्षक और संबंधित कर्मियों ने हिस्सा लिया।

चांडिल में प्रखंड स्तरीय उल्लास सेल का गठन

चांडिल बीआरसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी प्रभा शंकर तिवारी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय उल्लास सेल का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को प्रखंड स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उल्लास साक्षरता पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

1 से 3 सितंबर तक चलेगा विशेष पंजीयन अभियान

बैठक में संकुल साधनसेवियों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। तय किया गया कि 1 सितंबर से 3 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के निरक्षर लोगों का पंजीयन कराया जाएगा।

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक निरक्षर लोगों तक पहुंच बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग जरूरी है।

30 अगस्त को होगी जूम मीटिंग

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 30 अगस्त को सभी संकुल साधनसेवी अपने-अपने संकुल के शिक्षकों और वालंटियर के साथ जूम मीटिंग करेंगे। बैठक में अभियान के संचालन, पंजीयन प्रक्रिया और लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन कांचन, सभी संकुल साधनसेवी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading