झारखंडः लातेहार में सरकारी दवाइयां जंगल में फेंकने का वीडियो साझा कर बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर उठाए सवाल

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने लातेहार जिले में जंगल में सरकारी दवाइयां फेंके जाने का वीडियो और तस्वीरें साझा कर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि लातेहार जिले के मनिका थाना और दोमुहान नदी के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां फेंकी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल दवाइयों की बर्बादी का मामला नहीं है, बल्कि गरीब मरीजों के इलाज के अधिकार, सरकारी संसाधनों और जनता के टैक्स के पैसे से जुड़ा गंभीर विषय है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में एक ओर गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी दवाइयां खुले में फेंकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

मरांडी ने अपने पोस्ट में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आलोचकों को जवाब देने और सोशल मीडिया गतिविधियों में अधिक रुचि ले रहा है। भाजपा नेता ने राज्य सरकार से पूछा कि जब मरीज दवाओं के अभाव में परेशान हैं तो सरकारी दवाइयां सड़क किनारे या जंगल क्षेत्र में कैसे पहुंचीं।

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि मामले में अब तक किस स्तर पर जांच हुई है और क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और सरकारी संसाधनों की बर्बादी के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर : दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया...

आईजीपी कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में सुरक्षा की समीक्षा की

गांदरबल, 4 जून (आईएएनएस)। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी को लेकर आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव पांडे...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जल जीवन मिशन-2.0 पर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच एमओयू, सीएम हेमंत सोरेन ने मांगे बकाया 6,500 करोड़ रुपए

रांची, 2 जून (आईएएनएस)। झारखंड में हर ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। नई...

मध्य प्रदेश में स्कूल 16 जून से फिर खुलेंगे, शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

भोपाल, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण शिक्षकों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत