September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

अस्पताल बनकर तैयार है पर सरकार उसे शुरू करना नहीं चाहती : चम्पाई सोरेन

अस्पताल बनकर तैयार है पर सरकार उसे शुरू करना नहीं चाहती : चम्पाई सोरेन

राजनगर प्रखंड के छोटा कांकी से सारंगछिड़ा सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राजनगर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा है के अस्पताल बनकर तैयार है पर शायद सरकार उसे शुरू करना नहीं चाहती है।

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर में एक सड़क निर्माण के दौरान उन्होंने यह बातें कही। कहा कि सरकार की मंशा क्या है वे नहीं बता सकते। इस मौके पर उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा कांकी से सारंगछिड़ा होते हुए राधानगर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि इस सड़क के बनने पर आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए ऐसी कई योजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं, जो अब धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों एवं पुलों द्वारा सुदूरवर्ती गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा।

इस मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई तथा कहा कि इस से युवाओं, किसानों, मजदूरों, छात्रों तथा आम लोगों को बहुत सुविधा होगी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, स्थानीय जिला परिषद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading