August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला खरसावां जिले के पुरुनियां में नशामुक्ति अभियान तेज, महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर लगाई रोक

सरायकेला खरसावां जिले के पुरुनियां में नशामुक्ति अभियान तेज, महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर लगाई रोक

खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के खुंटपानी प्रखंड के पुरुनियां गांव में महिला समितियों ने गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नशे के बढ़ते प्रचलन और उसके दुष्परिणामों को देखते हुए गांव में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत के कारण कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट, गांजा और खैनी जैसी नशीली वस्तुओं की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने माना कि नशे की वजह से सामाजिक विवाद, आर्थिक समस्याएं और पारिवारिक विघटन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं।

बैठक के बाद महिला समितियों और बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

इस दौरान महिलाओं ने स्पष्ट घोषणा की कि गांव में किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में महिला समितियों, ग्रामीणों और बच्चों ने एकजुट होकर पुरुनियां को पूर्ण रूप से नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि गांव से नशे की हर बुराई को समाप्त करने तक यह जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading