September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

हजारीबाग में नाबालिग भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में नाबालिग भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके तीन वर्षीय भाई की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी संजित पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था और विरोध करने पर दोनों मासूमों की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 27 मई को दोनों बच्चों को अपनी स्कूटी पर घुमाने और नया मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर गांव स्थित श्मशान घाट ले गया था। वहां सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध और शोर मचाने पर उसने उसकी हत्या कर दी।

घटना का राज खुलने के डर से आरोपी ने उसके तीन वर्षीय भाई की भी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर पास के कुएं में फेंक दिया। हजारीबाग में खिलौने बेचकर परिवार के मुखिया मो. आमिर ने अपने दोनों बच्चों की गुमशुदगी पर कटकमदाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। एसआईटी ने जांच के दौरान 31 मई को सिंदूर गांव के श्मशान घाट से बच्ची का शव बरामद किया। इसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से चलाए गए तलाशी अभियान में एक जून को श्मशान घाट से लगभग 500 मीटर दूर स्थित कुएं से उसके तीन वर्षीय भाई का शव भी बरामद किया गया।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया। पुलिस के लिए सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सुराग साबित हुए। फुटेज में एक व्यक्ति दोनों बच्चों को स्कूटी पर ले जाता दिखाई दिया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान एक वाहन शोरूम में कार्यरत संजित पासवान के रूप में की गई।

एसआईटी ने बुधवार को उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह जिले से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और वह प्लास्टिक का बोरा भी बरामद कर लिया है, जिसमें मासूम बच्चे का शव छिपाया गया था।

पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझा ली गई है।

एसएनसीडीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading