जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा चुनाव पर बोले- अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के संबंध में पार्टी की ओर से पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों के चयन और चुनाव से जुड़े अंतिम निर्णय का अधिकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास है।

मरांडी ने कहा, “हम लोगों ने यहां से पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। अब उम्मीदवारों के चयन और आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाएगा।” उनके इस बयान के बाद झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हुई हैं।

बोले-झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

मरांडी ने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है, जिसके कारण अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उनके अनुसार, अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है जबकि आम जनता भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सोनुवा में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-320डी स्थित आसनतलिया गांव...

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रफ कट स्क्रीनिंग में जुटे दिग्गज

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की विशेष स्क्रीनिंग में सुभाष घई, सूरज बड़जात्या, डेविड धवन सहित कई दिग्गज शामिल हुए। फिल्म गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत