राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर बिहार की मंत्री लेशी सिंह बोलीं, सरकार नियम से चलती है

पटना 2 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार नियम, कानून, प्रक्रिया और संविधान से चलती है, उन लोगों के लिए ये सब मायने नहीं रखता है। लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार नियम, कानून, प्रक्रिया और संविधान से चली और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी ऐसे ही चल रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए लेशी सिंह ने कहा कि नियम और प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। एक-एक करके सबका जवाब भी दे चुके हैं।

निशांत यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अनिवार्य तौर पर की जाती है। इस दौरान कई तरह के राजनीतिक फैसले लिए जाएंगे।

एक दिन पहले 1 जून को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री पद छोड़ चुके नीतीश कुमार, दोनों को ही अपनी पात्रता के अनुरूप सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सरकारी बंगलों का रखरखाव जनता के पैसे से होता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को पद छोड़ने के बाद नियमों के अनुसार ही आवास का उपयोग करना चाहिए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को कानून और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या नियमों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं हो सकती।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि इस पूरे मामले में कानून सम्मत और संवैधानिक तरीके से बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं करेंगे’ जैसी भाषा और जबरदस्ती वाले बयान उचित नहीं हैं। उन्होंने राजद नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा था कि जिन लोगों का राजनीतिक चाल-चरित्र जैसा रहा है, उनसे इस तरह की प्रतिक्रियाओं की अपेक्षा की जा सकती है।

एसडीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 77 हजार रुपए रिश्वत लेते एसबीआई ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा...

एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने मामले में पूर्व सिविल सर्जन व ब्लड बैंक प्रभारी की अग्रिम जमानत खारिज

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के चर्चित मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत