पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

चंडीगढ़, 2 जून (आईएएनएस)। पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शाम चौरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति (एससी), महिला, एससी महिला, पिछड़ा वर्ग (बीसी) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाम चौरासी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से हरभजन कौर, वार्ड 2 से मिंदो, वार्ड 3 से रविंदर कुमार, वार्ड 4 से कुलविंदर कौर, वार्ड 5 से निर्मल कुमार, वार्ड 6 से रणदीर सिंह फ्लोरा, वार्ड 7 से हरमेश कुमार, वार्ड 8 से पूजा रानी और वार्ड 9 से उषा सहोता को उम्मीदवार बनाया गया है।

इनके अलावा दीनानगर नगर परिषद के लिए वार्ड नंबर 1 से प्रदीप कुमार, वार्ड 2 से रीता देवी, वार्ड 3 से सुमन बाला, वार्ड 4 से परवीन कुमारी, वार्ड 5 से सरबजीत सिंह, वार्ड 6 से सुमन कुमारी, वार्ड 7 से भारती और वार्ड 8 से सरोज को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 से पिंदरपाल सिंह, वार्ड 10 से पूजा देवी (एससी महिला), वार्ड 11 से राजिंदर कुमार, वार्ड 12 से पूनम महाजन, वार्ड 13 से राजिंदर कुमार, वार्ड 14 से दर्शन कौर और वार्ड 15 से मदन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।

गुरदासपुर नगर परिषद में भी आप ने सभी प्रमुख वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से विशाल चौधरी, वार्ड 2 से सुखविंदर कौर, वार्ड 3 से संजीव कुमार, वार्ड 4 से नरिंदर जीत, वार्ड 5 से शरणजीत सिंह, वार्ड 6 से हरजिंदर कौर, वार्ड 7 से दविंदर सिंह, वार्ड 8 से पलविंदर कौर, वार्ड 9 से योगेश शर्मा और वार्ड 10 से सुधा को मैदान में उतारा है।

वहीं वार्ड नंबर 11 से हितेश महाजन, वार्ड 12 से हरजीत कौर, वार्ड 13 से साहिल, वार्ड 14 से जैल मसीह, वार्ड 15 से गगन महाजन, वार्ड 16 से अनु महाजन, वार्ड 17 से रूपेश कुमार, वार्ड 18 से रचना, वार्ड 19 से नरिंदर भास्कर, वार्ड 20 से ज्योति, वार्ड 21 से संदीप कुमार, वार्ड 22 से आशा रानी, वार्ड 23 से सुरेश चंदर, वार्ड 24 से सीमा कुमारी, वार्ड 25 से ऋषि कांत, वार्ड 26 से रितिका भनोट, वार्ड 27 से मनदीप सरमल, वार्ड 28 से कमला देवी तथा वार्ड 29 से इंदु बाला को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस क्षेत्र में सामाजिक संतुलन और स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

नगर परिषद कादियां के लिए भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। वार्ड नंबर 1 से तरिंदर कुमार, वार्ड 2 से शरणजीत कौर, वार्ड 3 से पवन कुमार, वार्ड 4 से सोनिया रानी, वार्ड 5 से मनजीत सिंह, वार्ड 7 से अजय, वार्ड 8 से दलजीत कौर, वार्ड 9 से बबीता खोसला, वार्ड 10 से पूजा, वार्ड 11 से कुलविंदर सिंह, वार्ड 12 से पालवी, वार्ड 13 से गुरमेज सिंह, वार्ड 14 से पूजा रानी और वार्ड 15 से कुलवंत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनावी प्रक्रिया के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया है। पार्टी ने शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के लिए रॉबी कांग को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

एससीएचएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कोकम शरबत से सोल कढ़ी तक, गर्मियों में शरीर को ठंडक ही नहीं पोषण भी देते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देशभर के कई हिस्सों में गर्मियों का प्रकोप जारी है। इस मौसम में खानपान में बदलाव करके काफी हद...

सीएम सम्राट चौधरी का 2 जून को मुजफ्फरपुर दौरा, ग्रामीणों से करेंगे संवाद

मुजफ्फरपुर, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर गांव का दौरा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत