नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार और मनीषा मांढरे को पेश किया। सीबीआई कस्टडी खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी 2 दिन और बढ़ा दी है जबकि मनीषा मांढरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा हवलदार का अन्य आरोपियों और कुछ उम्मीदवारों से आमना-सामना बाकी है। जांच एजेंसी ने कहा कि पेपर लीक साजिश में कितने उम्मीदवार शामिल थे और कितने अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया गया, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए हवलदार की कस्टडी जरूरी है।

सीबीआई ने कोर्ट को अवगत कराया कि फिलहाल मनीषा हवलदार सहित कुल तीन आरोपी हिरासत में हैं। एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए हवलदार की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी।

मनीषा हवलदार के वकील ने रिमांड बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया। वकील ने तर्क दिया कि मुवक्किल पहले ही सीबीआई को सारी जानकारी दे चुकी है और अब रिमांड बढ़ाने का कोई आधार नहीं है। इसके बावजूद कोर्ट ने सीबीआई की मांग को स्वीकार करते हुए 2 दिन की अतिरिक्त कस्टडी दे दी।

कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि फिलहाल कितने लोग हिरासत में हैं, जिस पर सीबीआई ने बताया कि मनीषा हवलदार को मिलाकर कुल 3 आरोपी हिरासत में हैं। सीबीआई ने कहा कि सह-आरोपियों के अलावा कुछ उम्मीदवारों से भी आमना-सामना बाकी है, इसलिए हवलदार की कस्टडी जरूरी है।

नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस घोटाले में देशभर के कई राज्यों से आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीबीआई का मानना है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई मध्यस्थ और उम्मीदवार शामिल थे।

एससीएचपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की...

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘आंकड़े हमेशा जीत की गारंटी नहीं’, राज्यसभा चुनाव पर महुआ माजी की चेतावनी

रांची, 8 जून (आईएएनएस): झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की...

Adityapur Municipal Corporation में मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज मे रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर घमासान

युवा जनशक्ति मोर्चा ने नगर निगम के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने शाखा के प्रभार से मुक्त किए जाने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत