September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सहस्त्र घट जलाभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक सरयू राय ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सहस्त्र घट जलाभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक सरयू राय ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पूजा-अर्चना की।

पूरे अनुष्ठान का संचालन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी विनोद पांडेय, अजय तिवारी और राकेश ओझा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के प्रमुख सदस्य साकेत गौतम और असीम पाठक ने संभाली।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत गौतम उपस्थित रहे। वहीं शिव शंकर सिंह, अमित शर्मा, अरुण सिंह, शिवाकांत, राजेश, समरेश और राकेश समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading