टीएमसी के आरोप पर भाजपा का जवाब, हिंसा में विश्वास होता तो बहुमत से न जीतती पार्टी

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के गुस्से का परिणाम बताया, हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन करने से इनकार किया।

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को भी जनता के गुस्से का स्तर समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति के परिवार से मिलने अभिषेक बनर्जी पहुंचे थे, उसकी हत्या हुई थी और वह नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में शामिल था। इसी वजह से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।

आरपी सिंह ने कहा कि उसी गुस्से का प्रदर्शन वहां देखने को मिला, जहां लोगों ने उनका विरोध करते हुए उन पर अंडे फेंके।

अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है और भाजपा इसका समर्थन नहीं करती, हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि उन पर हमला करने वाले लोग उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता ही बताए जा रहे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल के बांकुरा से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने इस घटना को जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उस दिन पुलिस पूरी तरह सक्रिय थी, जिसकी वजह से कोई बड़ा और गंभीर हादसा नहीं हुआ।

उन्होंने पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री क्षुदिराम टुडू ने भाजपा पर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी और भाजपा हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करती।

क्षुदिराम टुडू ने कहा कि यदि भाजपा हिंसा के आधार पर राजनीति करती, तो उसे पश्चिम बंगाल में 208 सीटों पर जीत हासिल नहीं होती।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और विभिन्न दल इस घटना को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।

वीकेयूवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में स्कूल 16 जून से फिर खुलेंगे, शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

भोपाल, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण शिक्षकों की...

पश्चिम बंगाल में जो भी घुसपैठिए आए, उसके लिए केंद्र जिम्मेदार : रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कई अहम राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र पर सवाल...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सरयू राय की पहल सराहनीय : सेवा समर्पण

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था सेवा समर्पण का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विधायक Saryu Roy से मिला और उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने रेल यात्रियों की...

कोहली और जीटी गेंदबाजों की भिड़ंत पर टिकी नजरें

संजय बांगर ने कहा कि आईपीएल 2026 क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली की लंबी पारी आरसीबी के लिए निर्णायक साबित होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत