सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, स्थानीय लोगों ने नौकरियां छीनने के लिए जिम्मेदार ठहराया

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय निवासियों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी लोगों की नौकरियां छीनने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के रोजगार जाने के पीछे उनकी भूमिका रही है और इसी कारण जनता में उनके खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर’ कहा और उनके खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान अभिषेक बनर्जी अपनी कार से उतरकर एक स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे बढ़े।

वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि जिस व्यक्ति के घर का नाम ‘शांति निकेतन’ है, उसी ने क्षेत्र में अशांति पैदा की है। इस बयान के जरिए उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।

जानकारी के अनुसार, सीआईडी की ओर से पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी अपने कोलकाता स्थित कालीघाट रोड आवास से सोनारपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में कमालगाजी इलाके में कुछ महिलाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सोनारपुर पहुंचने पर विरोध और तेज हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान हुए विरोध को लेकर अब राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

वीकेयूवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में स्कूल 16 जून से फिर खुलेंगे, शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

भोपाल, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण शिक्षकों की...

पश्चिम बंगाल में जो भी घुसपैठिए आए, उसके लिए केंद्र जिम्मेदार : रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कई अहम राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र पर सवाल...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन में “प्रदूषण और मानसिक स्वास्थ्य” पर मंथन, आचार्य विश्वदेवानन्द बोले- मानसिक शुद्धि के बिना समाधान संभव नहीं

जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला से हजारों की संख्या में आनंदमार्गी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित आनंद नगर में...

हजारीबाग में एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फेड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के मणिदीप मुखी उपविजेता

चक्रधरपुर : झारखंड के हजारीबाग में आयोजित चौथे एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फेड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में सेरसा चेस अकादमी, चक्रधरपुर के प्रतिभाशाली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत