July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गोलमुरी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, महिला पर चापड़ से हमला ; बीजेपी कार्यकर्ता और बेटे पर आरोप

गोलमुरी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, महिला पर चापड़ से हमला ; बीजेपी कार्यकर्ता और बेटे पर आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ‘चाइनीज चापड़’ का आतंक एक गंभीर और चिंताजनक ट्रेंड बनता जा रहा है। युवा और अपराधी अब पिस्तौल की जगह छोटी-मोटी बातों पर इन धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मात्र कुछ महीनों के भीतर दर्जनों चापड़बाजी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों की दर्दनाक मौत भी हुई है।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को राजवीर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस संबंध में साकची थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर बुधवार शाम करीब 4:30 बजे लक्की कौर और राजवीर सिंह परविंदर कौर के घर पहुंचे और उन पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading