भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आएंगे नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा तय हो गया है। यह दौरा दो दिनों का होगा, जो 6 और 7 जून को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का पहला आधिकारिक दौरा होगा, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कई संगठनात्मक बैठकों और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 6 जून को सुबह करीब 11:30 बजे नितिन नवीन रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट के पास ही एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके बाद उनका काफिला विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की ओर रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत वे भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा और स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका आगमन भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगा, जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वे एक प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनसे बातचीत करेंगे और राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 7 जून को उनके कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कूचू, ओरमांझी स्थित आवास पर अल्पाहार कार्यक्रम से होगी। इस दौरान वे पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े लोग उनसे संवाद करेंगे।

इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 7 जून की रात को उनका दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम तय है।

वीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान में भीषण धूल भरी आंधी; कई इलाकों में हवा की रफ्तार 102 किमी प्रति घंटा तक पहुंची

जयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। शनिवार को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान भर में व्यापक धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे...

सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया 25 फीट का सैंड स्कल्प्चर, तंबाकू-मुक्त समाज का आह्वान

पुरी, 30 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले शनिवार को मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: मनोहर लाल ने ‘स्वच्छ’ ऐप लॉन्च किया, पायलट प्रोजेक्ट में 10 नगरपालिकाओं को किया जाएगा शामिल

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में पश्चिम...

सामान्य समझकर टाल रहे हैं बुखार? ये लक्षण हो सकते हैं खतरनाक, समय पर जांच जरूरी

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में बुखार आना आम बात समझी जाती है, लेकिन क्या हर बुखार सामान्य होता है? जवाब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत