घुसपैठ देश के लिए गंभीर समस्या, सीमा पर अवैध निर्माण को सख्ती से हटाना चाहिए : नीरज कुमार

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिक्रमण और घुसपैठ पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घुसपैठ को देश के लिए एक गंभीर समस्या बताते हुए सख्त लहजे में कहा कि सीमा पर किसी भी अवैध निर्माण को हटा दिया जाना चाहिए।

नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय सीमा साफ तौर पर तय है। अगर कोई अतिक्रमण हुआ है तो ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटा देना चाहिए। 1992 से ही पश्चिम बंगाल और बिहार से लगी बांग्लादेश सीमा चिंता का विषय रही है। अब ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म, भाषा या समुदाय के व्यक्ति को भारत में रहने का अधिकार है, लेकिन दूसरे देशों के नागरिकों को यहां अवैध रूप से रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस के इस दावे पर कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक के सबसे बड़े नेता हैं और चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा जाएगा, जदयू प्रवक्ता ने कहा, “इंडी गठबंधन में नेता कौन है, यह अलग मुद्दा है। अहम सवाल यह है कि आपकी नीति क्या है और आपका वैकल्पिक दृष्टिकोण क्या है? आपको देश की परंपराओं का अनादर नहीं करना चाहिए। अगर राहुल गांधी नेता बनते हैं, तेजस्वी यादव नेता बनते हैं, तो इसमें गलत क्या है? ममता बनर्जी में क्या कमी है? एम.के. स्टालिन में क्या कमी है? मल्लिकार्जुन खड़गे दलित हैं, तो क्या इसका मतलब है कि वे नेता नहीं बन सकते?”

उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के आंतरिक संकट और मुख्यमंत्री को दिल्ली तलब किए जाने पर कहा, “यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन देश की जनता यह जानना चाहती है कि इसके पीछे असली वजह क्या है। क्या राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी पर से नियंत्रण खत्म हो गया है?”

नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी यह जानना चाहेंगे कि पार्टी में असली फैसला कौन ले रहा है।

एससीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेटे को उपमंत्री का दर्जा मिलने से आनंद मोहन नाखुश! जदयू नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व पर सार्वजनिक...

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय, हर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: आठवले

नागपुर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में जुबली पार्क गोलचक्कर पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में कई घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

जमशेदपुर : जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत...

हाथियों के हमले में सब्जी विक्रेता घायल, चाकुलिया वन क्षेत्र में दहशत

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत