August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : मानगो डिमना रोड चेक पोस्ट के पास बिजली पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

JAMSHEDPUR : मानगो डिमना रोड चेक पोस्ट के पास बिजली पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित चेक पोस्ट के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ समय तक इलाके में लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए लोगों को पोल से दूर रहने की सलाह दी। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका। हालांकि घटना के दौरान कुछ देर तक इलाके में भय का माहौल बना रहा।

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बिजली विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading