JAMSHEDPUR : झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान, पेंशन और नियोजन की मांग को लेकर की बैठक, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान

उपायुक्त से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिसूचित 2900 आंदोलनकारियों के बीच सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में जुबली पार्क मैदान में झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी-रोजगार, नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांग उठाई गई।

बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिसूचित 2900 आंदोलनकारियों के बीच सरकार के आदेशानुसार सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की। उपायुक्त ने अब तक छूटे हुए आंदोलनकारियों की सूची मांगी और शीघ्र प्रमाण पत्र वितरण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने किया।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में संघर्ष और शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी हजारों आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है, लेकिन उनके परिवारों की सुध लेने के लिए सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की। इसके कारण कई आंदोलनकारी परिवार आज भी हाशिए पर जीवन जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने घोषणा की कि 10 जून 2026 को झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, न्याय और स्वाभिमान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यभर से करीब 25 हजार आंदोलनकारी शामिल होंगे। इसकी लिखित सूचना मुख्यमंत्री, राज्यपाल और जिला प्रशासन को दे दी गई है।

बैठक में राघवेंद्र, मिहिर कुमार तिवारी, सुभाष सिंह, शरद चंद्र महतो, सुनील महतो, शरद बनर्जी, सहदेव बनर्जी, छोटू लाल महतो, विपिन प्रमाणिक, तपन कुमार महतो, अदालत महतो, अमूल्य कुंभकार, दुलाल कुंभकार, शंकर महतो, खगेंद्र मिश्रा, रविकांत गोराई, लख्मीचंद गोराई, निर्मल मोदक, सीताराम महतो, तिलक महतो, शुभांशु मोहती, प्रेम प्रमाणिक, ललटू महतो, हृदय रंजन महतो, किशोर, ईश्वर साय, सरवन कुमार महतो, ललित कुमार महतो, नसीर खान, कयूम खान, सीताराम कुम्हार, भजो हरि महतो, जिहाद महतो समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती के पुत्र तपन गोपाल माईती के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CHAKRADHARPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों की कई मांगें मंजूर

सभी मंडल अस्पतालों में ICU, वेंटिलेटर व डायलिसिस की सुविधा मिलेगी रेलवे अस्पतालों में नियमित व पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी चक्रधरपुर : South...

दिल्ली गर्जाना रैली के लिए जमशेदपुर से 700 से अधिक आदिवासी रवाना

जमशेदपुर : आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” में झारखंड से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

कोल्हान का सारंडा जल्द होगा नक्सल मुक्त, 5-5 लाख के इनामी सागेन अंगरिया समेत 2 दर्जन नक्सलियों ने किया सरेंडर

​चाईबासा / रांची: झारखंड के कोल्हान क्षेत्र स्थित एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक, सारंडा से एक बेहद बड़ी और राहत भरी...

गिरिडीह जीएसटी कार्यालय में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह के सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने छापेमारी कर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को घूसखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत