August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 25 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जमशेदपुर समेत कई जिलों में असर

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 25 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जमशेदपुर समेत कई जिलों में असर

जमशेदपुर / रांचीः झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 मई तक विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पलामू, जमशेदपुर और सरायकेला सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे। इसके बावजूद मौसम विभाग ने 25 मई तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 20 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज आंधी और वज्रपात का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा 20 मई को गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो और गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 21 से 25 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा।

सिमडेगा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में 50.3 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बानो और सिमडेगा में 30 मिमी, नामकुम में 7.7 मिमी, बंदगांव में 7.2 मिमी, चंदनकियारी में 4.6 मिमी, रामगढ़ में 4.5 मिमी, कांके में 4.0 मिमी और चांडिल में 2.4 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई।

डालटनगंज रहा सबसे गर्म

बारिश और बादलों के बावजूद पलामू के डालटनगंज में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहरतापमान (°C)
जमशेदपुर40.4
डालटनगंज42.4
बोकारो35.8
बहरागोड़ा38.7
कोडरमा37.3
लोहरदगा37.9
लातेहार33.0
सरायकेला41.7
पाकुड़32.8
दुमका34.5

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading