SASARAM PATNA FAST PASSENGER : बिहार के सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर के कोच में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

सासाराम : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 53212 के एक कोच में अचानक आग लग गई। आग इंजन से पांचवें सामान्य कोच में लगी, जिससे देखते ही देखते पूरा डिब्बा धू-धू कर जलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी तेजी से फैल रही थीं और आग इतनी भयावह थी कि लोग कोच के पास जाने से भी डर रहे थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल की गाड़ी और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर जिस कोच में आग लगी थी, उसे इंजन से काटकर अलग कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन सुबह 6:45 बजे सासाराम से खुलने वाली थी, लेकिन रवाना होने से पहले ही हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि आग लगते ही यात्री तुरंत कोच से उतर गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि आग से सामान्य कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

“अभी मामले की जांच की जा रही है. सिर्फ एक बोगी में आग लगी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया. किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.”-संजीव कुमार, निरीक्षक

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में बढ़ा असंतोष, चार अनुभवी लोको पायलटों ने लिया VRS

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक नीतियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी गहराती...

महाराष्ट्र दौरे में विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष एवं...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ORISSA: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में डिवाइडर से टकराई बाइक, प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत

राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा राज्य...

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर 30 मजदूर व 6 नाबालिग मुक्त

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत