जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, प्रशासन ने फिर कहा- जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

​जमशेदपुर: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने फिर स्पष्ट किया है कि जमशेदपुर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था (Supply Chain) पूरी तरह सामान्य है। अधिकारियों ने नागरिकों से पैनिक बाइंग (अफरातफरी में खरीदारी) न करने और संयम बरतने की अपील की है।

​एसएसपी ने तेल कंपनियों के साथ की समीक्षा बैठक

​ईंधन की स्थिति का जायजा लेने के लिए समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

​बैठक के मुख्य बिंदु:

​दोगुनी हुई बिक्री: अफवाहों के कारण पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल पंपों पर सामान्य से दोगुनी बिक्री देखी गई है, जो अनावश्यक दबाव पैदा कर रही है।

​पर्याप्त स्टॉक: बैठक में मौजूद IOCL, HPCL, BPCL और Jio-bp के प्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि जिले में तेल का स्टॉक भरपूर है और सप्लाई निरंतर जारी है।

​पैनिक बाइंग से बचें: प्रशासन ने कहा कि लोग केवल जरूरत के अनुसार ही तेल खरीदें ताकि आम उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

​भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान, यातायात व्यवस्था बनाए रखें

​एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट खबरें फैलाने वालों से सावधान रहें।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग कर स्थिति को असामान्य न बनाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : 15 जून तक MGM अस्पताल को मिलेगा नियमित पेयजल, DC ने वाटर टावर परियोजना का किया निरीक्षण, एजेंसी को अल्टीमेटम

जमशेदपुर : शहर के एमजीएम अस्पताल की पेयजल समस्या इतनी गंभीर है कि हजारों मरीजों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन...

प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

बेंग्लुरु, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सरकार में गृहमंत्री की जिम्मेदारी मिली...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत