July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

JAMSHEDPUR : कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, आठ गिरफ्तार, नकद व मोबाइल बरामद

JAMSHEDPUR : कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, आठ गिरफ्तार, नकद व मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांधी बस्ती स्थित एक मैदान में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया।

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में राजन कुमार उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा, गोविंदा कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपू, बंटी कुमार गुप्ता, लालचंद तुरहा, सुखदेव सिंह और लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 35,520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, एक दरी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जुआ अड्डे का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading