दिल्ली गर्जाना रैली के लिए जमशेदपुर से 700 से अधिक आदिवासी रवाना

जमशेदपुर : आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” में झारखंड से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस रैली में झारखंड से करीब 5000 आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है, जबकि जमशेदपुर से 700 से अधिक लोग शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी लोग जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले पारंपरिक नारों और उत्साह के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली कूच किए।

बताया गया कि रैली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। रैली का मुख्य मुद्दा “डी-लिस्टिंग” है, जिसे लेकर लंबे समय से आदिवासी समाज के बीच आंदोलन चल रहा है।

समाज के लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म या जाति में चला जाता है, तो उसे अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की।

रैली को आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार तक समाज की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी प्रतिभागियों को दिल्ली के लिए रवाना किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत