चांडिल जयदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान सोनारी का युवक लापता, रील बनाते समय गहरे पानी में समाया

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान जमशेदपुर के सोनारी निवासी एक युवक के लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार सोमवार को अपने मित्र आशुदेव कुमार सहित अन्य साथियों के साथ चांडिल घूमने गया था। इस दौरान दोनों युवक जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के लिए उतरे।

बताया जाता है कि प्रेम कुमार नदी में नहा रहा था, जबकि उसका मित्र आशुदेव कुमार मोबाइल से उसकी रील और वीडियो बना रहा था। इसी दौरान प्रेम कुमार धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया। कुछ ही क्षणों में वह संतुलन खो बैठा और तेज बहाव तथा गहराई के कारण पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गया।

घटना की सूचना तत्काल चौका थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की सहायता से युवक की खोजबीन शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान को रोक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा और युवक की तलाश जारी रहेगी। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने नदी में नहाने आने वाले पर्यटकों और युवाओं से सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है, क्योंकि बरसात के मौसम में नदी की गहराई और बहाव का सही अनुमान लगाना कई बार मुश्किल हो जाता है।

आज पुलिस उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाएगी। इधर परिवार में मातम पसरा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीतामढ़ी में आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान बड़ा पीपल का पेड़ उखड़कर एक घर पर...

बिहार लौटे अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार, पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, खेल मंत्री ने खिलाई मिठाई

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। जापान से लौटने पर पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने वहां एशियन हॉकी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

खान सर पर एफआईआर के बाद गुरु रहमान का बड़ा बयान, बोले- उन्हें भी जेल जाना चाहिए

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। रौशन...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली, 5 जून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत