July 25, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में मातम

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में मातम

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

हत्या के कारणों का अब तक नहीं हो सका खुलासा

मोहनपुर पंचायत स्थित तुरुकडीहा गांव का मामला

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित तुरुकडीहा गांव में सोमवार को को दिल दहलाने वाली एक घटना हुई।

एक व्यक्ति पर अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी बेटियों पलवी कुमारी (12 वर्ष), रिद्धि कुमारी (7 वर्ष) और सिद्धि कुमारी (7 वर्ष) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात देर रात हुई, जबकि सोमवार सुबह घटना की जानकारी लोगों को मिली।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन वजहों से पिता ने अपनी बेटियों की हत्या की।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading