July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKELA KHARSAWAN : कांड्रा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक का कहर, कई वाहन क्षतिग्रस्त कर वन विभाग परिसर में घुसा

SARAIKELA KHARSAWAN : कांड्रा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक का कहर, कई वाहन क्षतिग्रस्त कर वन विभाग परिसर में घुसा

गम्हरिया : कांड्रा मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए वन विभाग की चहारदीवारी तोड़कर उसके परिसर में जा घुसा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार से कांड्रा मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जाता है कि हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुका और वन विभाग की चहारदीवारी तोड़ते हुए सीधे परिसर के अंदर जा घुसा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल कांड्रा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading