पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एसएमपी का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग तिवारी बने एडीसी, छवि रंजन को झारखंड खेल प्राधिकरण का कार्यकारी निदेशक बनाया गया

प्रशासनिक सेवा के 35 व राज्य प्रशासनिक सेवा के 147 पदाधिकारियों का स्थानांतरण

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने तीन दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। प्रशासनिक सेवा के 35 व राज्य प्रशासनिक सेवा के 147 पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के उपयुकत राजीव रंजन को सुवर्णरेखा बहुद्​देशीय परियोजना के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिले के एडीसी के पद पर अनुराग तिवारी को तैनात किया गया है। भगीरथ प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के कारण यह पद रिक्त था। एनइपी के निदेशक संतोष कुमार गर्ग एडीसी के अतिरिक्त प्रभार में थे। संतोष गर्ग का तबादला कर दिया गया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से शनिवार देर शाम को तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई।

विशेष सचिव वित्त विभाग विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग, प्रतीक्षारत फैज अंक अहमद को अपर सचिव राजस्व निबंधन, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव को अपर सचिव वन विभाग, निदेशक पर्यटन जाधव विजया नारायण राव को अपर सचिव महिला बाल विकास, प्रतीक्षारत आर रोंनिटा को अपर सचिव जल संसाधन, नमन प्रियेश लकड़ा को निदेशक पर्यटन, राज्य खाद्य निगम के एमडी सत्येंद्र कुमार को अपर सचिव पेयजल, गढ़वा के डीडीसी पशुपति नाथ मिश्र को डीसी गढ़वा, निदेशक उद्यान माधवी मिश्रा को निदेशक आईटी, गढ़वा डीसी अनन्य मित्तल को सीईओ जेएसएलपीएस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंजली यादव परीक्षा नियंत्रक और अपर सचिव उच्च शिक्षा

अंजली यादव परीक्षा नियंत्रक और अपर सचिव उच्च शिक्षा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को निदेशक कृषि, अपर सचिव श्रम नियोजन रोबिन टोप्पो को निदेशक पशुपालन और परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण आलोक शिकारी को एमडी एसटी सहकारिता विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अपर सचिव उद्योग नीरज कुमार सिंह बने उत्पाद आयुक्त

अपर सचिव योजना एवं विकास अनिलसन लकड़ा को निबंधन महानिरीक्षक, अपर सचिव उद्योग नीरज कुमार सिंह को उत्पाद आयुक्त, प्रतीक्षारत कर्ण सत्यार्थी को अपर सचिव वित्त, झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह को सीएम लघु सिंचाई बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रतीक्षारत चंदन कुमार को सीईओ जैप आईटी, अपर सचिव उद्योग प्रीति रानी को निदेशक हस्तकरघा का प्रभार, प्रतीक्षारत प्रेरणा दीक्षित को अपर सचिव ग्रामीण विकास, डीसी देवघर शशि प्रकाश सिंह को अपर सचिव स्वास्थ्य, कुमार ताराचंद को अपर सचिव जल संसाधन, कीर्तिश्री जी. को अपर सचिव गृह, समीरा एस संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा, दिनेश कुमार यादव को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, खूंटी के डीसी सौरभ कुमार को देवघर डीसी, पलामू डीडीसी मो जावेद हुसैन को खूंटी डीसी, गिरिडीह एसडीओ विस्पुते को डीडीसी गोड्डा और एसडीओ खूरी महुआ अनिमेश रंजन को गुमला का डीडीसी बनाया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत