कोलकाता में बकरीद की नमाज रेड रोड से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शिफ्ट हुई

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। कोलकाता में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के इंतजाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कई वर्षों में पहली बार नमाज रेड रोड के बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अदा की गई।

कई वर्षों बाद इस बार रेड रोड पर नमाज नहीं हुई। इससे पहले ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अजहा के मौके पर हर साल यहां नमाज अदा की जाती थी। यह परंपरा लेफ्ट फ्रंट सरकार के समय से लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल तक जारी रही।

तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साल में दो बार रेड रोड पर होने वाली सभाओं में शामिल होती थीं। पिछले वर्षों में सामूहिक नमाज के लिए सड़कों के इस्तेमाल से मध्य कोलकाता में अक्सर यातायात प्रभावित होता था।

इस बार कोलकाता में कहीं भी खुली सड़कों पर बकरीद की नमाज का आयोजन नहीं किया गया। इसके कारण पिछले वर्षों में होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या इस बार नहीं हुई।

कोलकाता पुलिस ने इस अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इनमें ब्रिगेड परेड ग्राउंड और उसके आसपास के इलाके भी शामिल थे।

पूरे शहर में, खासकर मस्जिदों के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि नई सरकार सड़कों पर किसी भी तरह के धार्मिक जमावड़े की अनुमति नहीं देगी क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम होता है और आम जनता को काफी परेशानी होती है।

इस घोषणा का असर गुरुवार को कोलकाता में देखने को मिला, जहां बकरीद की नमाज रेड रोड के बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित की गई। पहले यह नमाज आमतौर पर रेड रोड पर ही पढ़ी जाती थी।

पिछले साल भारतीय सेना की पूर्वी कमान के कार्यालय (जिसके पास रेड रोड का प्रशासनिक अधिकार है) ने सुरक्षा कारणों से खिलाफत समिति से ईद की नमाज के लिए किसी वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करने को कहा था।

हालांकि ममता बनर्जी ने तब कहा था कि वह पूर्वी कमान के अधिकारियों को अनुमति देने के लिए मनाने की कोशिश करेंगी लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके परिणामस्वरूप इस बार बकरीद की नमाज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अदा की गई।

एसएचकेपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी ने बंगाल सीआईडी ​​के तीसरे नोटिस को किया नजरअंदाज, और समय मांगा

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी लगातार...

टाटानगर स्टेशन पर शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा

लाठीचार्ज कर पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, अपनी मांगों पर अड़े परिजन 30 मई को वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत