पूर्णिमा मलिक का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा-शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं बनी सड़क

परसुडीह, हरहरगुट्टू व करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था चरमराई

स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हालात नहीं बदले तो होगा जोरदार आंदोलन

jamshedpur news : जिला परिषद क्षेत्र संख्या-9 की सदस्य पूर्णिमा मलिक ने मंगलवार को अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने परसुडीह, हरहरगुट्टू और करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और जल निकासी की बदहाल स्थिति पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पूर्णिमा मलिक ने कहा कि बागबेड़ा की तर्ज पर परसुडीह, हरहरगुट्टू और करनडीह क्षेत्रों में भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है और बड़े नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बरसात से पूर्व जुगसलाई नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की।

उन्होंने शीतला चौक से व्यंगबिल तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। पूर्णिमा मलिक ने कहा कि करीब तीन वर्ष पूर्व सड़क का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में मानसून से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाना आवश्यक है।

जिला परिषद सदस्य ने उत्तरी करनडीह पंचायत के करनडीह फाटक के समीप जर्जर नाली की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नाली की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

पूर्णिमा मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

उनका कहना है कि बार-बार ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद किसी भी समस्या के समाधान पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बाध्य होकर उन्हें प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताने का निर्णय लेना पड़ा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा किया नामंजूर, पार्टी ने बताया समर्पित सिपाही

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के...

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीसीएस के बाद अब विप्रो में ‘कॉरपोरेट जिहाद’ के आरोप, विनोद बंसल ने की जांच की मांग

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और नौकरी से निकाले...

अमेरिकी पर्यटक के साथ रेप का मामला: हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु, 9 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस मंगलवार को हाई कोर्ट में उस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें मडिकेरी के एक होमस्टे में झारखंड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत