जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी) की ओर से 30 मई से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह अभियान चलाया गया। इस दौरान गदरा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 800 फलदार पौधों तथा बीज बॉल का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को बीज बॉल बनाने की विधि भी सिखाई गई। शिव शक्ति परिवार, सबूत कल्याण संघ, प्रतीक संघर्ष समेत कई संस्थाओं को भी पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए।

संस्था के सुनील आनंद ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण संकट का मुख्य कारण मानव का स्वार्थ और प्रकृति के प्रति संवेदनहीनता है। केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव भी जरूरी है। उन्होंने नव्य मानवतावाद की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि पेड़-पौधे और जीव-जंतु भी पृथ्वी परिवार के सदस्य हैं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी मनुष्य की है।

संस्था के अनुसार पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। ‘एक पेड़ कई जिंदगी’ अभियान के तहत हर महीने लगभग दो हजार पौधे वितरित किए जाते हैं,ताकि पर्यावरण संतुलन और हरित आवरण को बढ़ावा मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर एक्शन में प्रशासन, एमजीएम व सदर अस्पताल के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की...

टीएमसी-कांग्रेस के विलय की अटकलों पर लगा ब्रेक, ऋतब्रत बनर्जी बोले- हम नहीं जा रहे हैं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत