September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

‘हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे’, नितिन नवीन के झारखंड दौरे से उत्साह

‘हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे’, नितिन नवीन के झारखंड दौरे से उत्साह

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आ रहे हैं।

संजय सेठ ने आगे कहा कि उनके यहां आने से हम सब कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके यहां आने से हम सब का मार्गदर्शन होगा और होमवर्क भी मिलेगा। 2047 तक पीएम मोदी के संकल्प विकसित भारत को लेकर भी मार्गदर्शन मिलेगा। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, मौके पर मौजूद भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी के रिकॉर्ड बनाने को लेकर कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री का लंबे समय तक देश की सेवा करना दिखलाता है कि नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में सेवा किया है, बल्कि उन्होंने लोगों के दिलों को भी जीता है। यह वजह है कि वे लगातार जीत रहे हैं।

अमर कुमार बाउरी ने आगे कहा कि वे योजना बनाते हैं, उसका उद्घाटन करते हैं और शिलान्यास भी करते हैं। पहले सरकारें लटकाने, भटकाने और अटकाने का काम करती थीं। अब एक ही कार्यकाल में पीएम मोदी की ओर से किसी योजना का शिलान्यास किया जाता है तो वे ही उसका उद्घाटन करते हैं। ये जो देश में बदलाव आया है, यह 12 वर्ष विश्वास, पूरे देश का विकास और लोगों के कल्याण का है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद की कांग्रेस जननी रही है। पहले गांधी परिवार तक था, अब उनके परिवार का विस्तार हो रहा है। उनकी देखा-देखी बाकी लोग भी कर रहे हैं। खरबूजा को देखकर ही खरजूबा रंग बदलता है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे आगे बढ़े हैं। कांग्रेस के लोग अपने परिवार से परे कुछ नहीं कर सकते हैं, यह हकीकत है।

एसडीएएस

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading