BJD को एक और झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतरे ने दिया इस्तीफा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नई दिल्ली : Debashish Samantaray ने बीजू जनता दल (बीजेडी) की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम को पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सामंतरे ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

सामंतरे ने आरोप लगाया कि बीजेडी पर पूर्व आईएएस अधिकारी V. K. Pandian का पूरी तरह नियंत्रण हो गया है और पार्टी के भीतर नेताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेडी अध्यक्ष Naveen Patnaik को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का पत्र भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सामंतरे का कहना है कि एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने से बीजेडी की छवि को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद नवीन पटनायक लगातार उनका संरक्षण कर रहे हैं।

सामंतरे ने यह भी आरोप लगाया कि वीके पांडियन के प्रभाव के कारण बीजेडी सांसदों तक की पहुंच नवीन पटनायक तक नहीं हो पाती और नवीन निवास व पार्टी कार्यालय पर भी उनके करीबी लोगों का नियंत्रण है।

गौरतलब है कि बीजेडी से हाल के वर्षों में कई नेताओं ने दूरी बनाई है। राज्यसभा सांसद Mamata Mohanta ने जुलाई 2024 में पार्टी छोड़ी थी, जबकि Sujit Kumar और Amar Patnaik ने नवंबर 2025 में इस्तीफा दिया था। अब देबाशीष सामंतरे के इस्तीफे ने बीजेडी के भीतर जारी असंतोष को फिर उजागर कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Patamda News: लच्छीपुर पंचायत में 6 दिनों से ठप है BSNL इंटरनेट सेवा, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी

पटमदा : बीएसएनएल ब्रॉडबैंड (भारत फाइबर) सेवाओं के खराब प्रदर्शन, बार-बार इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने और शिकायत निवारण में विलंब के कारण कई उपभोक्ता इसके...

झारखंड लोक सेवा आयोग के दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, अध्यक्ष एल खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

रांची, 21 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंगलवार...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur: नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र, उपायुक्त बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त...

सीआईएसएफ का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, तीन हफ्तो में 1800 मीट्रिक टन जब्त

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कोयला चोरी, अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत