JAMSHEDPUR : बोड़ाम में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, दो महिलाएं घायल

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पातीपानी टोला सीमागोड़ा में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। हादसे में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर के अंदर सो रही दो महिलाएं घायल हो गईं।

घटना आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर काली मंदिर के समीप स्थित तीखे मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से पटमदा की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर सीधे घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। इनमें एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस और हलुदबनी कैंप के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

saraikela khasawan : राजनगर के पांडुगिती गांव में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से युवती घायल

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हारिया पंचायत के पांडुगिती गांव में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान...

गुवा में मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

BIHAR : प्रधानमंत्री की अपील के विरोध में बिहार के रोहतास में ज्वेलर्स ने खोली चाय-पकौड़े की दुकान, कहा- अब यही सहारा

रोहतास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के विरोध में रोहतास जिले के डेहरी में एक...

JAMSHEDPUR : एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत