बिहार: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए इनामी खूंखार अपराधी पैर में गोली लगने से घायल, भागने की कोशिश नाकाम

गोपालगंज, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधियों के घायल होने की घटनाएं जारी हैं। इस बीच, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात 50 हजार के इनामी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि इससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी गई थी। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस उसे बंजारी बायपास के इलाके में ले गई थी। उसने हथियार बताने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। दो गोलियां आकाश के पैर में लग गईं।

आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। उस पर पूर्व थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने थावे की स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी की राशि नहीं मिलने पर हत्या करने के लिए 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

बिहार एसटीएफ कुख्यात अपराधी आकाश की गिरफ्तारी के लिए 5 सालों से लगी हुई थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था। घायल आकाश को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है।

एमएनपीएससीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में कॉरपोरेट व शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान

जमशेदपुर: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) का वार्षिक सम्मेलन 27 मई को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उद्योगों के...

तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की हिदायत दी

चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की ओर से शनिवार को तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट पर सख्त हुए डीसी, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम

प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, विभिन्न विभागों की मॉनिटरिंग हो जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत