जमशेदपुर में अवैध वसूली के आरोप में दो ट्रैफिक एएसआई निलंबित

पहली घटना : साकची थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान एक चालक से कथित रूप से अवैध वसूली

दूसरी घटना : टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप दुकानदार ये अपने खाते में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान कथित अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों की जांच ट्रैफिक डीएसपी स्तर पर कराई गई थी, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की।

पहला मामला साकची थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार थाना गेट के पास चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक चालक से कथित रूप से अवैध वसूली की गई। आरोप है कि प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने का हवाला देकर चालक से रुपये की मांग की गई।

चालक के पास नकद राशि नहीं होने पर साकची ट्रैफिक थाना में पदस्थापित एएसआई शिवशंकर पासवान ने उसे एक दुकानदार ये अपने खाते में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। यह घटना 8 मई की बताई जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर एएसआई शिवशंकर पासवान को निलंबित कर दिया गया।

दूसरा मामला टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप का है। यहां जुगसलाई ट्रैफिक थाना में तैनात एएसआई जय कुमार दास पर एक बाइक चालक से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा।

शिकायतकर्ता, जो जनगणना कार्य से जुड़े एक शिक्षक बताए जा रहे हैं, ने आरोप लगाया कि सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद उन्हें काफी देर तक रोके रखा गया और बाद में जुर्माने के नाम पर बड़ी रकम मांगी गई।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब शिकायतकर्ता ने विधायक संजीव सरदार से फोन पर बात कराने की कोशिश की, लेकिन एएसआई ने बात कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे थे।

मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एएसआई जय कुमार दास को भी निलंबित कर दिया गया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के साथ किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, दुर्व्यवहार या भ्रष्ट आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

IAS अधिकारियों के तबादले में संशोधन, छह अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, अब नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग,...

रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन से संबंधित पूर्व...

रामगढ़ के भुरकुंडा में बैटरी ब्लास्ट, घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, बड़ा हादसा टला

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर में भीषण गर्मी के बीच बैटरी और इन्वर्टर में अचानक आग...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान रविवार को, सरयू राय होंगे शामिल

जमशेदपुर : ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान...

ORISSA: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में डिवाइडर से टकराई बाइक, प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत

राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत