बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह में पेड़ से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव, आत्महत्या से गांव में मातम

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतनडीह गांव में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी बुद्धेश्वर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री माला सिंह का शव शनिवार को गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार माला सिंह बीते 21 मई की शाम तालाब में नहाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर माला का शव फंदे से झूलता देखा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि माला सिंह बोड़ाम स्थित लायलम स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी असमय मौत से स्कूल और गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त है। घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JAMSHEDPUR : बोड़ाम में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, दो महिलाएं घायल

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पातीपानी टोला सीमागोड़ा में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क...

saraikela khasawan : राजनगर के पांडुगिती गांव में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से युवती घायल

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हारिया पंचायत के पांडुगिती गांव में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

नौतपा 2026 में लापरवाही बन सकती है खतरनाक

25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री पार कर सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को हाइड्रेट रहने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

WEST SINGHBHUM : टीवी का सेटअप बॉक्स बना मौत का कारण, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से मासूम की मौत

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय मासूम प्रज्ञान महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत