सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह में तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक से टकराने के बाद घर में घुसी; दो युवक गंभीर

गम्हरिया : कोल्हान क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों का सिलसिला जारी रहा। चौका थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण हादसे में चालक और खलासी की मौत के बाद अब सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। भोलाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक से टकराई और फिर पीछे की ओर बैक होते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान साहिबगंज निवासी नुरुल इस्लाम (28) और गुलाम रसूल (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुलाम रसूल कार चला रहा था, जबकि नुरुल इस्लाम उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। बताया जा रहा है कि भोलाडीह गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए दोनों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में नुरुल इस्लाम के सीने में गंभीर चोट आई है, जबकि गुलाम रसूल के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 24 मई को होगा भव्य ‘श्री बालाजी अन्न प्रसादम’ आयोजन, 2000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित...

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के कदमा में जनसमस्याओं पर फूटा लोगों का गुस्सा, अवैध कारोबार और गंदगी को लेकर विधायक प्रतिनिधि से शिकायत

तरुण संघ परिसर में हुई बैठक में मटका-जुआ, शराब कारोबार, ट्रैफिक जाम और कचरा उठाव की समस्याएं उठीं Jamshedpur: कदमा स्थित तरुण संघ परिसर में...

टीएसएएफ के सुखलाल टुडू ने जीता झारखंड का पहला जूनियर नेशनल रोइंग पदक

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी के युवा खिलाड़ी सुखलाल टुडू ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज उत्तर प्रदेश के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत