September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

JPSC विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, आदित्य साहू बोले- युवाओं के भविष्य से कर रही है खिलवाड़

JPSC विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, आदित्य साहू बोले- युवाओं के भविष्य से कर रही है खिलवाड़

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर दोहरी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस दिल्ली में NEET परीक्षा और छात्रों के हितों के नाम पर आंदोलन करती है, जबकि दूसरी ओर झारखंड में JPSC परीक्षा में सामने आए कथित घोटालों और अनियमितताओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

आदित्य साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान झारखंड में रोजगार, नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड सरकार की सहयोगी होने के कारण इन मामलों से अपनी जिम्मेदारी नहीं टाल सकती। भाजपा का आरोप है कि JPSC में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और भाजपा युवा मोर्चा के आंदोलन के दबाव के कारण ही JPSC अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने मांग की कि JPSC के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन-जिन JPSC परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं, उनकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके।

उनका आरोप था कि कांग्रेस सत्ता बचाने की राजनीति कर रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को आगे कर संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती रही है और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी उसकी भूमिका सवालों के घेरे में रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री ने गरीबों, युवाओं और आम नागरिकों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने NEET परीक्षा विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई की, परीक्षा रद्द की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि वह युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, जबकि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े गंभीर मामलों पर चुप्पी साधे हुए है।

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन को लेकर भी कांग्रेस पर लगाए आरोप

भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पत्थरबाजी पर भी आदित्य साहू ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर, अंडे और टमाटर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा और पार्टी कार्यालय की सुरक्षा की।

भाजपा ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व से यह सवाल भी पूछा है कि प्रदर्शन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को हिंसक गतिविधियों से रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading