July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया। छिनतई के दौरान महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की ओर होते हुए साकची की तरफ फरार हो गए।घायल महिला की पहचान नीतू पांडेय के रूप में हुई है। उनके पति गौरी शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों साकची स्थित ओल्ड बुक स्टोर से लौट रहे थे। वे जेआरडी कॉम्प्लेक्स के रास्ते बीएसएनएल आॅफिस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कीनन स्टेडियम के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से पहुंचे। उनमें से एक युवक ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।गौरी शंकर पांडेय के अनुसार अपराधियों ने अचानक उनकी पत्नी का पर्स झपट लिया। झटका इतना तेज था कि नीतू पांडेय संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। उस समय गौरी शंकर पांडेय अपनी बाइक से थोड़ा आगे निकल चुके थे। पत्नी के गिरने की आवाज सुनकर जब उन्होंने पीछे देखा, तब तक दोनों बदमाश तेजी से भाग चुके थे।घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए कीनन स्टेडियम, जेआरडी कॉम्प्लेक्स और बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि लाल टोपी पहने अपराधी और उसकी बाइक की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading