जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा, दो वर्षों का लेखा-जोखा पारित

जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार, 24 मई 2026 को एनएच-33 स्थित सरोवर हिल के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई। हर वर्ष की तरह आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के करीब 630 सदस्यों के शामिल होने की संभावना थी, जिसमें लगभग 450 सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा के दौरान महासचिव मनीष कुमार सिंह ने संगठन की पिछले दो वर्षों की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ने दो वर्षों का आय-व्यय और वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने परिवहन व्यवसाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। महासचिव मनीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सदस्यों के सुझावों को भविष्य की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जसवीर सिंह ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए संगठन के दो वर्षीय कार्यकाल के शांतिपूर्ण और सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा एवं अमित ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक धनंजय राय, सतबीर सिंह सुमो, अरुण सिंह एवं वीरेंद्र राय सहित कई गणमान्य सदस्य मंच पर उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो...

चाकुलिया में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गया मालवाहक वाहन, राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर घायल, टीएमएच रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत