जमशेदपुर : ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी समिति के संयोजक Shiv Shankar Singh ने दी।
जारी बयान में उन्होंने आम जनता से अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
शनिवार को कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे और स्वारिक राज शुक्ला समेत समिति के सदस्य घाटशिला पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया। आयोजन घाटशिला रेलवे स्टेशन के ठीक सामने किया जाएगा।
