JAMSHEDPUR : भीषण गर्मी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जिलेभर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त ने कहा है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, चौक-चौराहों तथा आम लोगों के आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने को कहा गया है ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को अपने कार्यालय और आवासीय परिसरों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कर उसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और खराब चापाकलों व जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा XLRI, JIIDCO के साथ मिलकर बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर

जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management ने झारखंड के उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Jharkhand...

जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों में नहीं बनी सहमति, अंतिम फैसला अब सीएम हेमंत सोरेन करेंगे

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की भाषा नियमावली को लेकर जारी विवाद पर गठित पांच मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति की दूसरी बैठक...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

आदित्य राज ने मॉडलिंग में जमशेदपुर का नाम रोशन किया

जमशेदपुर के बारीडीह निवासी 8 वर्षीय आदित्य राज ने इंडिया-एशिया मॉडलिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

एनटीएचए के आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का भारतीय हॉकी टीम में चयन

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के दो प्रतिभाशाली कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का चयन आगामी मेंस अंडर-18 एशिया कप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत