सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार दोपहर आए अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह हादसे बिजली गिरने, करंट लगने और मकान ढहने जैसी घटनाओं की वजह से हुए। प्रभावित इलाकों में कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पुरुलिया शामिल हैं। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुक्रवार शाम मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधकारी ने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज को फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तूफान में घायल हुए लोगों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही जिन लोगों के घर इस प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी सरकारी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी की जान की भरपाई पैसों से नहीं हो सकती, लेकिन ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि मंत्री अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में एक टीम को इस मौसम में आने वाले कालबैशाखी (नॉरवेस्टर) तूफानों की स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस अचानक आए तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिण बंगाल के जिलों में देखने को मिला। दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और राजधानी कोलकाता में तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया।

कोलकाता में कई जगह पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बाधित रहीं। स्थिति को सामान्य करने के लिए कोलकाता नगर निगम की टीमें युद्धस्तर पर सड़कों से गिरे पेड़ हटाने और रास्ते साफ करने में जुटी हुई हैं।

वीकेयूडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला...

एनआईए ने सीमा पार से हथियारों और आईईडी की तस्करी के मामले में 4 राज्यों के 12 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय, हर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: आठवले

नागपुर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए...

देशभर में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मई में चौथी बार महंगाई का झटका, जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत105.22 रुपये, प्रीमियम पेट्रोल 114.09 और...

जमशेदपुर /नई दिल्ली : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 25 मई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत