September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM : टीवी का सेटअप बॉक्स बना मौत का कारण, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से मासूम की मौत

WEST SINGHBHUM : टीवी का सेटअप बॉक्स बना मौत का कारण, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से मासूम की मौत

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव में करंट लगने से साढ़े चार वर्षीय मासूम प्रज्ञान महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक के पिता निर्मल महतो ने बताया कि प्रज्ञान अपने भाई-बहनों के साथ कमरे में टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद उसके भाई-बहन खेलने के लिए बाहर निकल गए, जबकि प्रज्ञान कमरे में ही टीवी देखता रहा। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर निर्मल उसे देखने पहुंचे।

कमरे में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि प्रज्ञान टीवी के सेटअप बॉक्स में करंट की चपेट में आकर उससे चिपका हुआ है। इसके बाद तुरंत टीवी का स्विच बंद कर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि करंट लगने से बच्चे का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था। पिता के अनुसार, वह काफी देर तक सेटअप बॉक्स के स्विच में करंट की चपेट में फंसा रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading