August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गम्हरिया में पदस्थापित मलेरिया विभाग के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

गम्हरिया में पदस्थापित मलेरिया विभाग के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मामला, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मामला

Malaria department employee posted in Gamharia raped a minor

जमशेदपुर : गम्हरिया में मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी पर 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह मामला उजागर हुआ तो लोगों ने आरोपी को घेर लिया। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना तामसी की मोटर साइिकल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता पड़ोसी है। कीताडीह में दोनों एक भाड़े के मकान में रहते है। लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को मंगलवार की रात अपने घर ले गया था। गर्मी काफी थी तो बच्ची रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी। रात करीब 3 बजे बच्ची अपने घर वापस लौटी। लेकिन डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

बुधवार सुबह उसने अपने बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। आसपास के लोग मौके पर जुटे और आरोपी को घेरकर उसके पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी है। आरोपी सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया में मलेरिया विभाग का कर्मचारी है।

युवती नाबालिग है इसलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आरोपी को तलाश रही पुलिस

शिकायत के आधार पर परसुडीह थाना पुलिस आरोपी को तलाश रही है। पुलिस कप्तान ने भी इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा। पुलिस ने आरोपी मुन्ना तामसी की मोटर साइिकल बरामद कर लिया है। पुलिस की कई टीम छापेमारी अभियान में जुटी हुई है। युवती नाबालिग है इसलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading