TMH में बकाया बिल को लेकर रुका शव, भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को सौंपा

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की मौत के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में शव रोके जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने करीब दो लाख रुपये का बकाया बिल जमा होने तक शव देने से इनकार कर दिया था। बाद में भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि माफ कर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले जुरू गोप छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने इलाज के लिए घर और जेवर तक गिरवी रख दिए। परिवार का कहना है कि अब तक इलाज में करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हो चुके थे।

लगातार पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद जुरू गोप की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने करीब दो लाख रुपये बकाया होने की जानकारी दी। मृतक के बेटे का आरोप है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बताने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने साफ कहा कि बकाया राशि जमा किए बिना शव नहीं सौंपा जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विमल बैठा अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मानवीय आधार पर बकाया राशि माफ करने की मांग की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख रुपये का बकाया बिल माफ कर दिया।

इसके बाद जुरू गोप का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव को लूआबसा लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के पुत्र ने विमल बैठा का आभार जताते हुए कहा कि परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में आ चुका था और अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो गया था। वहीं विमल बैठा ने कहा कि दुख की घड़ी में अस्पतालों को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए और पैसे के कारण शव रोकना अमानवीय है।

इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और बकाया भुगतान को लेकर अपनाई जाने वाली नीति पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर परिस्थितियों में अस्पतालों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

संविधान को जीवन में अपनाने से ही बनेगा विकसित भारत: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 के दौरान संविधान, लोकतंत्र और 'विकसित भारत...

कर्नाटक कांग्रेस संकट: नाराज मंत्री मुनियप्पा ने खाद्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने से इनकार किया

बेंगलुरु, 5 जून (आईएएनएस)। डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के लिए एक और झटका तब लगा, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत