August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप, भाजपा ने कहा- उच्चस्तरीय जांच कराए प्रशासन

जमशेदपुर के खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप, भाजपा ने कहा- उच्चस्तरीय जांच कराए प्रशासन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले का ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं जमशेदपुर के शहरी इलाके में भी सड़क निर्माण में धांधली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। शिकायतों की सूची भी लंबी होती है लेकिन प्रशासन की ओर से या तो सख्ती नहीं बरती जाती है, या जांच रिपोर्ट का परिणाम सार्वजनिक नहीं होता। ताजा मामला खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण की है।।

खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन खासमहाल-गोविंदपुर सड़क का कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और कार्यस्थल पर अनुपस्थिति के कारण सड़क अधूरी अवस्था में छोड़ दी गई है।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और उड़ती धूल के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खराब सड़क का असर दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। ऑटो चालकों, एम्बुलेंस सेवाओं और अन्य वाहनों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है, जिससे मरीजों, छात्रों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे कदम भी उठाए हैं।

भाजपा परसुडीह मंडल ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य में हुई संभावित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने संबंधित संवेदक की जवाबदेही तय करते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने तथा आम जनता की सुविधा के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत शुरू करने की मांग भी की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading