September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

पटियाला हाउस कोर्ट ने चार संदिग्ध आतंकियों की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ाई

पटियाला हाउस कोर्ट ने चार संदिग्ध आतंकियों की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ाई

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और संगठित आपराधिक नेटवर्क से कथित संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार चार संदिग्ध आतंकियों की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए और बढ़ा दी है।

इससे पहले आरोपी सात दिन की पुलिस हिरासत में थे। हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आंग कामी लामा, हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मंजीत सिंह के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये सभी देश के विभिन्न हिस्सों में कथित आतंकी गतिविधियों की साजिश से जुड़े हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जांच एजेंसी को आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की अनुमति दे दी।

जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी देश के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के जरिए संभावित नेटवर्क तथा उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों के संपर्क किन-किन लोगों से थे और क्या इस कथित साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, संचार रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने तथा अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद ही सामने आएगा।

एसएचकेपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading