झारखंडः पिता ने छह वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या की, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधा

चाईबासा, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ियाटांगर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छह वर्षीय सोनिया अपने घर में सो रही थी।

इसी दौरान उसके पिता लालसिंह ने अचानक उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी का व्यवहार काफी उग्र हो गया था।

उसने अपनी पत्नी और आसपास मौजूद लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह उसे काबू में कर पेड़ से बांध दिया। मृत बच्ची की मां और स्थानीय मुखिया ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। वह नियमित रूप से दवा भी नहीं ले रहा था और उसका व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा था।

हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

एसएनसीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

राजस्थान : जयपुर में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर इंटरनेट बंद

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत